खटंगा में हुवे गौहत्या मामले के विरोध में हिंदू संगठन द्वारा... - CG Sandesh

खटंगा में हुवे गौहत्या मामले के विरोध में हिंदू संगठन द्वारा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृव में किया जाएगा आंदोलन

जशपुर जिले के खटंगा में हुवे गौहत्या के मामले के विरोध में हिंदू संगठन के द्वारा पदयात्रा कर आंदोलन का रुख एख्तियार किया जाएगा, इस आंदोलन का नेतृत्व हिंदुत्व के लिए लड़ाई लड़ रहे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव करेंगे साथ ही हिंदू संगठनों को एकजुट रहने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार दुलदुला ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत खटंगा में सोमवार को गौहत्या का मामला प्रकाश में आया,जिसके बाद ग्रामीणों के सक्रियता से गौमांस के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी भी पुलिस ने कर दिया।उक्त घटना की सुध लेने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव खुद ग्राम पंचायत खटंगा पहुंचे।जहां उन्होंने ग्रामीणों से हिंदुत्व को बचाने एकजुट रहने का आह्वान करते हुवे गौहत्या घटना के विरोध में पदयात्रा निकाल आंदोलन का ऐलान किया है।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा है की जिस प्रकार क्षेत्र में हिंदुओं की आस्था को नुकसान पहुंचा धार्मिक चोट दिया जा रहा है वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बीते कुछ माह से जिले में हिंदुओं के धर्म आस्था को चोट पहुंचाने के क्रम में बढ़ोत्तरी हुआ है इसके खिलाफ सभी हिंदुओं को एकजुट हो लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है।यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो एक दिन चोट पहुंचाने वाले तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो जायेगा की वे खुले आम कुछ भी घटना को अंजाम देकर आस्था के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं। इन सभी पर अंकुश लगाने हिंदू संगठनों से आह्वान किया है की वे अब एकजुट हो जाएं

जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले के विरोध में जल्द ही समय निर्धारित कर धरना प्रदर्शन सहित पदयात्रा करने के निर्णय से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को अवगत कराया।जिस पर प्रबल ने सहमति जताते हुवे इस आंदोलन में खुलकर साथ देने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें