चोरी के दो अलग-अलग मामलों में लोदाम पुलिस एवं कुनकुरी पुलिस ... - CG Sandesh

चोरी के दो अलग-अलग मामलों में लोदाम पुलिस एवं कुनकुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार

जशपुरनगर। चोरी के दो अलग-अलग मामलों में लोदाम पुलिस एवं कुनकुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जहां चोरी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं कुनकुरी पुलिस को मोबाइल चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुलिस चौकी-लोदाम में दिनांक 30-06-2021 को प्रार्थी लक्ष्मण सिंह निवासी पोड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29-06-2021 को रात्रि में पिकअप वाहन क्रमांक JH01/AR/5041 को घर के सामने खड़ी कर सो गये थे, रात्रि में करीब 12ः30 बजे से सुबह 05ः00 बजे के मध्य उक्त पिकअप वाहन को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 137/2021 धारा 379 भादवि.पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

लोदाम पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी, मुखबिर सूचना से फरार आरोपी नौशाद खान निवासी सांईटांगरटोली को दिनांक 03-08-2021 को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई। उक्त प्रकरण के 02 अन्य आरोपियों अमजद आलम निवासी परसा तेतरटोली (झारखण्ड) एवं दानीस अंसारी निवासी-सिसई (झारखण्ड) को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई थी।प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी-लोदाम स0उ0नि0 टेकराम सारथी, प्रधान आरक्षक क्रमांक 47 भुनेश्वर राम, आरक्षक क्रमांक 773 प्रकाश मिंज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मोबाइल चोर के आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी गई मोबाइल को आरोपी से किया गया बरामदप्रार्थी दीपक ताम्रकार निवासी कुनकुरी के द्वारा दिनांक 02-04-2021 को थाना-कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात चोरों के द्वारा बस स्टैण्ड स्थित प्रार्थी के मोबाइल दुकान से दीवाल को फोड़कर 14 नग मोबाइल कीमती लगभग 01,40,000/-रूपये को चोरी कर ले गये हैं, रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 39/2021 धारा 457, 380, 34 भादवि.पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।पूर्व के 01 अन्य प्रकरण में प्रार्थी प्रसुन्न जैन दिनांक 20-12-2020 को थाना-कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके दुकान के काउण्टर से अज्ञात चोर के द्वारा 01 ओप्पो कंपनी का मोबाइल कीमती लगभग 10,000/-रूपये को चोरी कर ले गये हैं, रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 112/2020 धारा 379 भादवि.पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही थी।

उक्त दोनों प्रकरणों में कुनकुरी पुलिस एवं सायबर सेल पुलिस कार्यालय जशपुर के लगातार संयुक्त प्रयास से आरोपी देवा सिदार उर्फ दामोदर निवासी-पाकरगांव थाना लैलूंगा जिला-रायगढ़ (छ0ग0) को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ पर आरोपी देवा सिदार से अपराध क्रमांक 39/21 में 08 नग मोबाइल कीमती 80,000/-रूपये बरामद किया गया है, पूर्व में 06 नग मोबाइल आरोपी देवा सिदार के साला के पास से बरामद किया गया था। इस प्रकार कुल 14 नग मोबाइल कीमती 1,40,000/-रूपये बरामद किया गया एवं अपराध क्रमांक 112/20 में 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल कीमती 10,000/- आरोपी देवा सिदार के पास से जप्त किया गया। आज दिनांक 04-08-2021 को आरोपी देवा सिदार को गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया।

उक्त प्रकरणों की विवेचना कार्यवाही एवं चोरी गई मोबाइल की बरामदगी तथा आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी कुनकुरी, सायबर सेल प्रभारी सउनि0 नसरूद्दीन अंसारी तथा कुनकुरी स्टाफ प्रधान आरक्षक क्रमांक 343 मोहन बंजारे, आरक्षक युधिष्ठिर यादव, प्रदीप कुमार, सोनसाय भगत, अनिल सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें