ट्रैक्टर के चक्के में केजव्हील लगा कर रात को  रफ्तार से दौड़... - CG Sandesh

ट्रैक्टर के चक्के में केजव्हील लगा कर रात को रफ्तार से दौड़ रहे ट्रेक्टर की चपेट में आए एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत।

भीषण हादसा हुआ जशपुर जिले के तुमला थाना अंतर्गत ग्राम मेंडेंर के एक पुल जो फरान मुड़ा के पास रात तकरीबन 7 बजे हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संजय मुंडा उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम खुट सेरा का रहने वाला है , जिससे उसने बोरवेल ट्रक में मजदूरी करके मंगलवार को ही घर लौटा था। 

जानकारी के मुताबिक शाम को संजय,अपने एक मित्र की बाइक लेकर,किसी को छोड़ने के लिए नजदीकी गांव जोरंडाझरिया गया हुआ था। वहां से वापसी के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना पर तुमला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। 

वहीं,परिवार पर दु:ख का पहाड़ पड़ा है। घटना को अंजाम देकर,ट्रेक्टर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया, था लेकिन तुमला पुलिस द्वारा महज 2 घंटे के अन्दर ट्रैक्टर को बरामद किया लेकिन ड्राइवर लापता है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


अन्य सम्बंधित खबरें