आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 8 अगस्त तक आमंत्रित - CG Sandesh

आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 8 अगस्त तक आमंत्रित

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में सत्र 2021 में विभिन्न व्यवसायों विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, मशीनिष्ट, वायरमेन, वेल्डर, मोल्डर, कारपेन्टर, सेक्रेटियल प्रेक्टिस, फिजियोथेरेपी, आरएसी, शीटमेटल, ड्राइवर कम मैकेनिक में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी संचालनालय के वेब पोर्टल cgiti.cgstate.gov.in में जाकर प्रवेश हेतु अपना ऑनलाईन आवेदन 8 अगस्त 2021 तक जमा कर सकते है।

इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में उपस्थित होकर संपर्क कर सकते है।


अन्य सम्बंधित खबरें