बसना : अज्ञात चोर ने की POS मशीन की चोरी, मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत उप पंजीयक कार्यालय बसना से अज्ञात चोर ने की POS मशीन की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
भुपेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह उप पंजीयक के पद पर पदस्थ है। 19 जुलाई 2021 को कार्यालय बंद कर सभी कर्मचारी ताला लगाकर चले गये थे । 20 जुलाई 2021 को प्रात : 10.00 बजे आफिस आया तो देखा कि कार्यालय का मुख्य दरवाजा का एल ड्राफ्ट एवं ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था । सामान बिखरा हुआ था । चेक करने पर सभी सामान सुरक्षित था केवल POS मशीन नही था जिसकी कीमत लगभग 8000/- रूपये है । कोई अज्ञात चोर POS मशीन को चोरी कर ले गया है। जो मशीन विभाग द्वारा प्रदान किया गया था कार्यालय द्वारा क्रय नही किया गया था । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.