महासमुंद : ट्रेक्टर वाहन को अनलोड करते समय ट्राली मोटर सायकल... - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रेक्टर वाहन को अनलोड करते समय ट्राली मोटर सायकल पर पलटी, मामला दर्ज.

थाना महासमुंद अंतर्गत बैंक आफ महाराष्ट्र के सामने ट्रेक्टर वाहन को अनलोड करते समय ट्राली मोटर सायकल पर पलटी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

ज्ञानचंद जोशी ने पुलिस को बताया कि वह बैंक आफ महाराष्ट्र मे चपरासी है । 03 अगस्त 21 के 09.45 बजे रोज की भांती वह अपने मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्र0 CG 06 GQ 9570 से डियूटी हेतु बैंक आफ महाराष्ट्र रायपुर रोड गया, अपनी मोटर सायकल को बैंक के सामने मे खडा कर अंदर जाकर डियूटी कर रहा था। कि करीब दोपहर 03.30 बजे बैंक के सामने एक बिना नम्बर ट्रेक्टर का चालक अपने ट्रेक्टर को रोड किनारे अपने ट्राली अनलोड करते समय लापरवाही से ट्रेक्टर को संचालित करते हुये ट्राली को पलट दिया, जिससे उसका मोटर सायकल क्र0 CG 06 GQ 9570 एवं संजीव कुमार का मोटर सायकल हिरो पैशन एक्सप्रो क्र0 CG 06 GC 2971 तथा प्रवीण कुर्रे का मोटर सायकल बजाज प्लसर क्र0 CG 07 AC 7896 जो ट्राली से दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहा पर काम कर रहे लोगो से पुछने पर पता चला कि यह ट्रेक्टर पुनऊ राम सिन्हा भलेसर का है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें