महासमुंद : घर का ताला तोड़ कर कम्प्युटर, टेबलेट चोरी.
थाना महासमुंद अंतर्गत रमन टोला से घर का ताला तोड़ कर कम्प्युटर, टेबलेट की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
चिन्ताह झारे ने पुलिस को बताया कि जिला कोषालय महासमुन्द मे सहायक वर्ग 02 के पद पर कार्यरत है. 03 अगस्त 21 के शाम 04.00 बजे किराये के मकान मे ताला लगा कर परिवार सहित उसके मृतक भाई के अंतिम कार्यक्रम सम्पन्न कराने गृह ग्राम धमनी गया था। 04 अगस्त 21 के सुबह 09.45 बजे वापस पाल निवास रमन टोला महासमुन्द आया तो देखा कि सामने का दरवाजा मे लगे ताला टुटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पडा हुआ था, घर मे रखे कम्प्युटर सेट किमती करीबन 10000/रूपये, टेबलेट किमती 5000/रूपये एवं आलमारी के लांकर मे रखे सोने का मंगलसूत्र किमती करीबन 7000 रूपये नगदी जुमला कीमती 22000 रू. को कोई अज्ञात चोर ताला तोड कर घर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.