पिथौरा : दुकान का शटर का ताला तोडकर नगदी रकम, सोना, चांदी चो... - CG Sandesh

पिथौरा : दुकान का शटर का ताला तोडकर नगदी रकम, सोना, चांदी चोरी, मामला दर्ज.

थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम लहरौद में दुकान का शटर का ताला तोडकर नगदी रकम, सोना, चांदी चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संतराम सेन ने पुलिस को बताया कि उसका किराना का दुकान ग्राम लहरौद में है 03 अगस्त 2021 को रात्रि 09 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर नयापारा खुर्द चला गया था. 04 अगस्त 2021 को वह सुबह 06.30 बजे अपने दुकान आकर देखा तो दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ था शटर खोलकर दुकान अंदर जाकर देखा तो गल्ला में रखा नगदी रकम 3000 रूपये नही था, आलमारी खुला था जिसके अंदर रखे नगदी रकम 53000 रूपये, दो नग सोने का माला कीमती 20000 रूपये, दो नग सोने का कान का टाप कीमती 8000 रूपये, चांदी का लच्छा, कंगन कीमती 10000 रूपये नही था सामान इधर उधर बिखरा हुआ था घटना के संबंध में पडोसी नोहर दीवान एवं बेनू वैष्णव को बताया हूं। रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा उसके दुकान का शटर का ताला तोडकर अंदर घुसकर नगदी रकम, सोना, चांदी कुल कीमती 94000 रूपये को चोरी कर ले गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें