सरायपाली : पैसे का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते 07 जुआरी पकडाए.
सरायपाली पुलिस को 04 अगस्त 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम छिंदपाली के पहाड़ी मैदान के पास मौहा झाड़ के नीचे कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं मुखबिर के सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचा जहां आरोपीगण 1. गिरजा पटेल उम्र 41 वर्ष थाना सारंगढ 2. सुनिल बलेचा उम्र 38 वर्ष साकिन सरायपाली 3. सुखविंदर सिंह उम्र 35 वर्ष थाना सरायपाली 4. विनोद अग्रवाल उम्र 48 वर्ष सरायपाली 5. अशोक चौधरी उम्र 40 वर्ष सरायपाली 6. शैलेंद्र यादव उम्र 35 वर्ष थाना सारंगढ 7.मारूथराव शिंदे उम्र 54 वर्ष सरायपाली द्वारा घटनास्थल पर मौहा झाड़ के नीचे फर्श पत्थर रखकर गुल नामक जुआ खेलते मिले जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर आरोपियों के पास से 14,900रू.एवं फड से 55,000 रू. जुमला 69,900रू. नगदी रकम, 02 नग गुल गोटी, एक फर्श पत्थर, 04 नग की-पेड मोबाइल कीमती 2000रू. करीबन एवं 03 नग एंड्रायड मोबाइल कीमती करीबन 4500रू., 06 नग मोटर सायकल कीमती करीबन 1,20,000रू., जुमला मशरूका किमती 1,96,400रू. को जप्त किया गया ।
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।