सरायपाली : घर के दरवाजे का ताला तोड़कर सोने चांदी जेवर कुल 61500 रू. की चोरी.
थाना सरायपाली अंतर्गत झिलमिला से घर के दरवाजे का ताला तोड़कर सोने चांदी जेवर कुल 61500 रू. की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अशोक गिरी गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि वार्ड नंबर 09 पंचवटी मोहल्ला झिलमिला सरायपाली में रहता है। 24 जून 2021 को वह अपनी पत्नी आशा गिरी गोस्वामी के साथ अपने बेटी दामाद के घर पुरूर जिला बालोद गया था। 03 अगस्त 2021 को वापस घर सरायपाली आया तो देखा घर अंदर का सामने का दरवाजा का ताला टुटा था तथा पीछे का दरवाजा का ताला भी टुटा था। घर अंदर जाकर देखे तो घर का सामान बिखरा पडा था। आलमारी के लाकर में रखे दो तोले सोने का हार लगभग कीमती लगभग 40,000 रूपये आलमारी ताला तोडकर चोरी कर लिये थे तथा दूसरे रूम के आलमारी के अंदर रखे चांदी की पायल लगभग आधा किलो, चांदी का लच्छा लगभग आधा किलो, चांदी का चैन 05 तोला, दो छोटे नग कटोरी, चांदी की ऐठी लगभग 100 ग्राम, दो नग बिछिया कुल जुमला लगभग 20,000 रूपये व माता जी का सिंहासन और मुर्ति पीतल जो पुजा घर में रखा था लगभग 03 किलो लगभग 1500 रूपये कुल जुमला 61,500 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.