सांकरा : लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर... - CG Sandesh

सांकरा : लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

सांकरा पुलिस को 04 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरनाईदादर के नित्यानंद भोई नाम का व्यक्ति बनदुर्गा के ठेला के पास ग्राम भतकुंदा में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम भतकुंदा पहुंचकर घेराबंदी किया पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये पीलाने वाला पकडाया जिसका नाम पूछने पर अपना नाम नित्यानंद भोई पिता स्व. चंदन भोई उम्र 36 साल साकिन बरनाईदादर थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया.

जिसके कब्जे से 05 नग झिल्ली का खाली पैकेट जिसमें शराब की गंध आ रही थी शराब नहीं था, 04 नग डिस्पोजल गिलास, 05 नग पानी पाऊच को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आब. एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें