बागबाहरा : नाबालिग लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फ... - CG Sandesh

बागबाहरा : नाबालिग लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने पर मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत वार्ड नं0 09 में नाबालिग लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है.

लडकी के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग लडकी उम्र 14 साल की 02 अगस्त 2021 के दोपहर करीबन 03/00 बजे उसकी पत्नी एवं उसकी पुत्री दोनों खाना खाने के बाद घर में सोये हुये थे तभी उसकी पुत्री अचानक उठकर घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। जिसका पता तलाश आसपास एवं रिश्तेदारों में पता किये कही भी पता नही चल पाया है। नाबालिग लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है जो अपराध धारा 363 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें