पटेवा : तेज रफ़्तार कार ने फेंसिंग पोल को ठोकर मारी, मामला दर... - CG Sandesh

पटेवा : तेज रफ़्तार कार ने फेंसिंग पोल को ठोकर मारी, मामला दर्ज.

थाना पटेवा थाना अंतर्गत बावनकेरा से बेलपारा रास्ते में तेज रफ़्तार कार ने फेंसिंग पोल को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कोमल पटेल ने 04 अगस्त 2021 को वह अपने पारिवारिक काम से ग्राम बावनकेरा गया था । रात्रि करीबन 09/00 बजे काम हो जाने के बाद वह बावनकेरा से बेलपारा जाने वाले कच्ची रास्ते से होते वापस घर आ रहा था उसी दौरान उसके सामने जा रही होण्डा सियाज बिना नम्बर सोल्ड कार का चालक के द्वारा तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर रोड किनारे लगे फेंसिंग पोल में टकरा कर एक्सीडेन्ट हो गया, एक्सीडेन्ट से किसी को जनहानि नहीं हुआ है । कार के पीछे वह जा रहा था अचानक एक्सीडेन्ट होने से वह कार में टकराने से बाल बाल बचा है । कार के चालक द्वारा अपने कार को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने से मानव जीवन सकंटापन्न हो गया था । घटना को ग्राम बावनकेरा के लोग देखे है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें