तुमगाँव : तालाब के पास से बाइक चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

तुमगाँव : तालाब के पास से बाइक चोरी, मामला दर्ज.

थाना तुमगाँव अंतर्गत करबा लटेरा तालाब के पास से बाइक चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

भोजराम दीवान ने पुलिस को बताया कि 01 अगस्त 21 दिन रविवार को वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 1842 में काम से सिरपुर आया था कुछ देर बाद सिरपुर से अपने घर ग्राम अचानकपुर जा रहा था सिरपुर कुहरी रोड करबा लटेरा तालाब के पास अपनी मोटर सायकल को रोड किनारे चाबी के साथ खड़ा कर बाहर मैदान करने गया था वापस आकर देखा तो उसका मोटर सायकल नहीं था किसी अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें