खल्लारी : पैरा को लेकर दो व्यक्ति ने की महिला से मारपीट, माम... - CG Sandesh

खल्लारी : पैरा को लेकर दो व्यक्ति ने की महिला से मारपीट, मामला दर्ज.

थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम कोल्दा में पैरा को लेकर दो व्यक्ति ने की महिला से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

फनीक बाई साहू ने पुलिस को बतायी कि 04 अगस्त 2021 के करीबन 11.00 बजे अपने भाई नेमलाल साहू के घर से पैरा लेकर आई और पैरा के खरीददार घनश्याम साहू को बताने के लिए उसके घर गई थी तो घर के सामने उसी बीच चेतन साहू और सीताराम साहू आये और दोनो के द्वारा हमारे बेचे पैरा को क्यों लेकर आई हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज देते हुए हाथ मुक्का से दोनो ने मारपीट किया। मारपीट करने से उसके बांये हाथ के कोहनी और सिर में चोट आई है। और मारपीट कर उसे ढकेलने पर वहीं गिर गई जो मौके पर घनश्याम साहू और नेमलाल साहू ने बीच बचाव किये है व उक्त घटना को देखे व सुने है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें