खल्लारी : मेरे जमीन को कैसे जोतवा रहे हो कहकर हाथ मुक्का से ... - CG Sandesh

खल्लारी : मेरे जमीन को कैसे जोतवा रहे हो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट, मामला दर्ज.

थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम बी के बाहरा में मेरे जमीन को कैसे जोतवा रहे हो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है

माखन ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह 04 अगस्त 2021 के सुबह 07/00 बजे अपने खेत गया था खेत को ट्रेक्टर से जोतवा रहा था तभी लगभग 08/00 बजे उसके गांव के देवसिंग ध्रुव खेत में आकर बोला की मेरे खेत को कैसे जोतवा रहा है। तो उसने कहा की तुम्हारा खेत है तो तुम खेत का कागजात दिखाओ। पिछले साल भी खेत का विवाद चल रहा था, जमीन का मामला SDM न्यायालय बागबाहरा मे चल रहा था जिसे SDM महोदय द्वारा उसके पक्ष में फैसला दिया गया था जिस पर वह अपने जमीन को जोतवा रहा था। जिसे देव सिंग ध्रुव द्वारा मेरे जमीन को कैसे जोतवा रहे हो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट कर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार देने लगा मारपीट से उसके बांये आंख के उपर चोंट लगा है। मारपीट एवं गाली गलौच करते हुये गांव के सेवक ध्रुव, मेघनाथ पटेल, हरिशचन्द्र भुंजिया देखे व सुने व बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें