तेन्दुकोना : लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालो... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालो पर कार्यवाही.

तेन्दुकोना पुलिस को ग्राम सम्हर से आरोपी फलेस कुमा‍र साहू द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब 180ml वाली शीशी में 100ml शराब भरी हुई कीमती 50 रूपये एवं 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

इसी तरह आरोपी देव प्रसाद बरिहा द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 150 ML हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 02 नग प्लास्टिक गिलास जप्त किया गया.

आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें