पिथौरा : आधी रात में जनरल स्टोर्स के शटर का ताला तोड़ दुकान से जेवरात नगदी समेत 96000 की चोरी पुलिस जांच में जुटी।
नगर से कोई 2 किमी दूर ग्राम लाहरौद में मध्य रात्रि सूनेपन का फायदा उठाते हुए तान्या जनरल स्टोर्स की दुकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर ने काउंटर में रखे नगदी 56000 व आलमारी में रखे सोने व चांदी के आभूषण कुल 38000 रुपये का सामान चोरी कर लिया , दुकान के संचालक ने बताया कि वे रोज़ाना रात को दुकान के आघे ही सोते थे किन्तु उस दिन पेट मे तकलीफ के चलते वे घर मे थे सुबह जब करीब 7 बजे दुकान आया तो वहाँ मौजूद एलईडी लाइट टूटी हुई थी शटर में मौजूद ताला गायब था अंदर जाकर देखने से पता चला गल्ला खुला था गल्ले में रखे करीब छः हजार रुपये गायब थे अंदर अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था उसमें रखे पचास हजार रुपये व 2 नग सोने की माला 2 नग सोने का टॉप व चांदी का लच्छा व कंगन गायब था, प्रार्थी संतराम सेन ने तत्काल थानेमें जाकर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, बहरहाल पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध भादवि 457, 380 कायम कर जांच में जुटी है।
"दुकाने के संचालक संतराम ने बताया करीब 4 माह पूर्व दुकान में एक बार ओर इसी प्रकार की चोरी की वारदात हुई थी लेकिन उस वक़्त चोर ने सिर्फ गुटका व गुड़ाखु कि चोरी की थी जिसकी कोई रिपोर्ट दर्ज नही कराये थे,किन्तु इस बार अज्ञात चोर ने 94000 रुपये की चोरी की।