विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा जनजाति समाज के ऊपर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी किये जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोरमी ने फूंका पुतला
आज
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोरमी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन
पर लोरमी नगर के मुख्य मार्ग में कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा जनजाति
समाज के ऊपर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी किये जाने के विरोध में पुतला फूककर विरोध
प्रदर्शन किया।
जिला संयोजक पियूष साहू ने कहा पिछले दिनों कांग्रेस विधायक द्वारा जनजाति समाज को अंगूठाछाप आदिवासी कहे जाने के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अपने आपको आदिवासी राज्य के मुख्यमंत्री बताकर पूरे देश भर में वाह वाही लूटने वाले आज आदिवासी समाज के अपमान पर मौन क्यू है,यह सिर्फ आदिवासी समाज का अपमान नही पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान है और अभाविप मांग करती है कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह माफी मांगे और प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल तत्काल विधायकी से हटाए जाने की मांग की।इस अवसर पर नगर मंत्री अनुनय चौबे,महाविद्यालय अध्यक्ष मनीष कशयप, सह मंत्री सत्येंद्र चौहान, भुवन धीवर, नरेंद्र लुनिया,जनजाति प्रमुख नवदुर्गा धुर्वे,शोशल मीडिया ओमकार राजपूत, कैलाश धुर्वे, ऋषिकेश राजपूत, प्रियांशु साहू, कोमल जायसवाल, यशवंत सिंह, रोशन जायसवाल, राजा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.