बसना : पलसापाली बेरियर के पास से 10 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार.
बसना पुलिस को 5 अगस्त 2021 को मुखबिर से सूचना मिला की कुछ लोग एक लाल रंग के मोटर साइकिल में पदमपुर उड़ीसा की ओर से बसना की ओर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन कर रहे हैं मुखबिर के सूचना पर पुलिस स्टाफ पलसापाली बेरियर में खड़े थे कि कुछ ही समय में पदमपुर की ओर से एक लाल रंग के हीरो होंडा मोटर साइकिल क्रमांक OR 03 E 1613 में तीन व्यक्ति एक ब्राउन रंग का रेग्जिन का बैग लिए हुए आ रहे थे जिन्हें रोककर पूछताछ किया तो चालक अपना नाम पिताम्बर बाघ तथा पीछे बैठे व्यक्ति क्रमशः सूर्जमणि भाई एवं चैतन्य भाई उड़ीसा का होना बताएं एवं मोटर साइकिल के टंकी के ऊपर बैग में रखे सामान के बारे में पूछने पर 10 किलो मादक पदार्थ गांजा को बिक्री हेतु बसना की ओर ले जाना बताये. आरोपियों के कब्जे से एक रेग्जिन के भुरे रंग के बैग में 05 पैकेट में 9.800 किलो गांजा 100 ,100 ग्राम के दो सेम्पल पैकेट कुल 10 किलो गांजा किमती एक लाख रूपये तथा एक मो0सा0 हिरो होण्डा सीडी डान क्रमांक OR 03 E 1613 कीमती 10 हजार रूपये, एवं दो नग जियो कंपनी का मोबाईल कीमती एक हजार रूपये एवं नगदी रकम 210 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपियों का कृत्य धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाता है ।