बसना : आने जाने के रास्ते को क्यों बंद कर रहे हो कहकर तीन लो... - CG Sandesh

बसना : आने जाने के रास्ते को क्यों बंद कर रहे हो कहकर तीन लोगो ने की मारपीट, मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम पिरदा बांदुडीपा मे आने जाने के रास्ते को क्यों बंद कर रहे हो कहकर तीन लोगो ने की मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

हेमलता पटेल ने पुलिस को बतायी कि 05 अगस्त 2021 को वह एवं उसके पति शेषकुमार पटेल उसके बांदुडिपा खेत में बोंईर कांटा से घेरा करवा रहे थे कि दोपहर 02.30 बजे गांव के आलू गुलू उर्फ आनंद और उसकी पत्नि देवरीहीन यादव हमारे आने जाने के रास्ते को क्यों बंद कर रहे हो कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करते हुए देवरहीन हाथ में कुल्हाडी लेकर उसके खेत में आई उन लोगो के द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर देवरहीन उसका बाल पकडकर उसे जमीन मे गिरा दी दोनो हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तभी उसका पति बीच बचाव करने आया तो आलुगुलू और उसका लडका बलित यादव भी आ गया और आलुगुलू टंगिया के बेंठ से तथा बलित यादव हांथ मुक्का से उसके पति को मारपीट करने लगे तथा तीनो एक राय होकर जान से मारने की धमकी दिये हैं । मारपीट करने से उसे दाहिने हांथ, कमर, दोनो पैर में तथा शरीर में चोंट आई है तथा उसके पति को पैर में, पीठ में तथा शरीर में चोंटे आई है।

घटना को वहां पर काम कर रहे आशिष पटेल, सोनूलाल एवं अन्य लोग देखे सुने एवं बीच बचाव किये है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें