सांकरा : लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
सांकरा पुलिस को 05 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बल्दीडीह के बिजलाल निषाद नाम का व्यक्ति ग्राम बल्दीडीह में सपोस चौक में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम ग्राम बल्दीडीह में सपोस चौक पहुंचकर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी किया पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये पीलाने वाला पकडाया जिसका नाम पूछने पर अपना नाम बिजलाल निषाद पिता स्व. कमल सिंह निषाद उम्र 40 साल साकिन बल्दीडीह थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया. जिसके कब्जे से 04 नग झिल्ली का खाली पैकेट जिसमें शराब की गंध आ रही थी शराब नहीं था, 05 नग डिस्पोजल गिलास, 06 नग पानी पाऊच को जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आब. एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें