खल्लारी : गाली गलौच करने से मना करने पर जान से मार देने की ध... - CG Sandesh

खल्लारी : गाली गलौच करने से मना करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम बोडराबांधा में गाली गलौच करने से मना करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

राधाबाई निर्मलकर ने पुलिस को बतायी कि 04 अगस्त 2021 की रात्रि 08/30 बजे वह अपने घर के बाहर चौंरा में बैठी थी। उसी समय गांव के जगत राम यादव बस्ती तरफ से मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते आ रहा था उसके द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर तुम कौन होती हो मना करने वाली कहकर मां बहन की गंदी गंदी गालिया देकर जान से मार देने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया है। जिससे उसके बायें कान के पास चोंट आया है दर्द हो रहा है। घटना को गांव के मदन लाल सुर्यवंशी, राधेलाल ठाकुर एवं बिमला बाई ठाकुर देखे सुने व बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें