तेन्दुकोना : मोहन्दा से 03 लीटर महुआ शराब जप्त.
तेन्दुकोना पुलिस को 04 अगस्त 2021 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ सेतराम पटेल अपने किराना दुकान ग्राम मोहन्दा में अवैध रूप से हाथ भट्ठी की महुआ शराब विक्रय करते हुए शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस स्टाप सेतराम पटेल के किराना दुकान ग्राम मोहन्दा पहुंचे जहां शराब पी रहे लोग पुलिस को देखकर भाग गये उपस्थित व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सेतराम पटेल पिता देवसिंग पटेल उम्र 40 वर्ष साकिन मोहन्दा चौकी बुंदेली थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद(छ.ग.) बताया. आरोपी के कब्जे से एक 05 ली0 वाली पीला कलर की प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई लगभग 03 ली0 हाथ भट्ठी की देशी महुआ शराब किमती 600/- रूपये, 05 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध आ रही है तथा शराब बिक्री रकम 250/- रूपये जुमला 850/- रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)आब.एक्ट के घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।