तेन्दूकोना : व्हाट्सप के माध्यम से अश्लील एवं जाति सूचक गाली गलौच करने पर मामला दर्ज.
थाना तेन्दूकोना अंतर्गत व्हाट्सप के माध्यम से अश्लील एवं जाति सूचक गाली गलौच करने पर मामला दर्ज किया गया है.
अश्वनी कुमार ठाकुर ने पुलिस को बताया कि ग्राम परसदा के गुलशन सिन्हा पिता भीम सिन्हा से वर्ष 2020 में गाली गलौच मारपीट करने के संबंध में उसका पुराना विवाद है जिस संबंध में उसने उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखवाया था. 2 अगस्त 2021 को रात्रि 8:44 बजे अपने मोबाईल से व्हाट्सप के माध्यम से उसके मोबाईल नंबर से उसे तथा उसके दोस्त राजू साहू को मां बहन की अश्लील गाली गलौच एवं जाति सूचक अश्लील गाली गलौच कर उसे और उसके जाति समाज को अपमानित किया है उसके द्वारा उसे मां बहन एवं जाति सूचक गाली गलौच को उसके व्हाट्सप में देखकर उसे बहुत बुरा लगा। गुलशन सिन्हा उसे तथा उसके दोस्त राजू साहू को जान से मारने तथा उसे तुम लोग क्या कर लोगे कहकर धमकी भी दिया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 506-IPC, 3(1)(u)-SCH, 3(2)(va)-SCH पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.