डिमाण्ड से कम रासायनिक खाद भेजने के विरोध में कांग्रेसियों क... - CG Sandesh

डिमाण्ड से कम रासायनिक खाद भेजने के विरोध में कांग्रेसियों के द्वारा लोरमी व डिंडौरी ब्लॉक के सयुक्त तत्वाधान में किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

भाजपाई एक भी छत्तीसगढ़ सरकार की घोटाला सामने लाते है तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूॅ, - कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह

लोरमी - केन्द्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सौतेला व्यवहार करते हुए रासायनिक खाद एवं बीज की आपूर्ति आबंटित अनुपात में खाद की मांग के अनुरूप नहीं भेजा जा रहा है, जिसके कारण किसानों को खेती कार्य में काफी असुविधा हो रही है जहाॅ एक ओर केन्द्र की भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार कहती है वही उनका दोहरा चेहरा सामने आता है कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों के खेती के लिए खाद को उचित मात्रा में नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवाहन पर लोरमी ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी व डिण्डौरी ब्लाॅक कमेटी के संयुक्त तत्वाधन में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का अयोजन करते हुए राष्ट्रपति के नाम लोरमी एसडीएम को थाना प्रभारी के माध्यम से ज्ञापन सौपे।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है कि किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार रासायनिक खाद उपलब्घ नहीं करा पा रही है खाद की जवाबदारी केन्द्र सरकार की होती है छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा डिमाण्ड भेज दिया गया लेकिन केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे कांग्रेस शासित राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, केन्द्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को परेशान करने का कार्य कर रही है खाद उपलब्ध कराना केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी होती है छतीसगढ़ सरकार के डिमाण्ड अनुरूप रायसायनिक खाद भेजा नहीं गया है मात्र 41 प्रतिशत रासायनिक खाद भेजा गया है जिसके कारण किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है मैं मंच के माध्यम से केन्द्र सरकार से पूछता हूॅ कि फसल निकल जाने के बाद क्या रासायनिक खाद को भेजा जायेगा क्या, भाजपाईयों के द्वारा केवल भ्रम फैलाने का कार्य किया जा रहा है। भाजपाईयों के सामने कोई मुद्दा ही नहीं है जिसके कारण इनको धरना प्रदर्शन करना पड़े भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ फेसबुक, व्हाटसअप में बोलने का कार्य करती है हमारी भुपेश बघेल की सरकार के द्वारा ऐसे कार्य किये है जिसके कारण भाजपा मुददाविहीन हो गये है हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। मंच के माध्यम से कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने कहा कि भाजपाई एक भी अगर छत्तीसगढ़ कांगे्रस सरकार घोटले को सामने लाते है तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूॅ।

जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनु चंद्राकर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने हमारे किसानो के साथ बहुत गलत किये है किसानों को उचित खाद नहीं मिल पा रहा है छत्तीसगढ़ राज्य सरकार 11 लाख टन खाद की मांग किये थे लेकिन खाद आधा से भी कम मिला है केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार के साथ अनदेखी करने का कार्य कर रही है। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेन कुमार भार्गव ने कहा कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार की गलत नितियों के कारण हमारे छत्तीसगढ़ के किसानों को रासयनिक खाद के लिए भटकना पड़ रहा है भाजपा की सरकार हमेशा किसानों के साथ छल करते आ रही है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शोभा कश्यप ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है धान का समर्थन मुल्य की बात हो या फिर रासायनिक खाद की बात।

छत्तीसगढ़ के भपुेश बघेल की गाॅव के गरीब, मजदुर किसान के लिए खुशहाली का निर्णय से मोदी आहत है इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम कर अपनी कश्ती बचाने का काम कर रही है। कार्यक्रम को मायारानी सिंह, राकेश तिवारी, जवाहर साहू, हेमिन मंगेशकर, आदि वक्ताओ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान नंदकिशोर वैष्णव, नंद त्रिपाठी, मीना पाटले, खुशबु वैष्णव, पुरूषोत्तम मार्को, पवन दास, लता वैष्णव, नरेश पाटले, आदित्य वैष्णव, सगीरा खान, देवेन्द्र पात्रे, परमेश्वर गुप्ता, भागवत साहू, रामशरण खाण्डेकर, लखन कश्यप, प्रकाश वैष्णव, सरिता त्रिपाठी, शीतला जायसवाल, शीतला यादव, अलख राठौर, अरूण कुलमित्र, आदित्य वैष्णव, दिनेश राजपुत, सोहन वर्मा, जाकिर हुसैन, धनुष सेन, शोभाराम बघेल, अशोक मरकाम, पुरूषोत्तम बघेल, त्रिलोक कोसले, बजरंग बंजारा, देवी जायसवाल, कन्न शर्मा, सलमान अली, प्रमोद क्षत्रिय, दुर्गा रजक, धनंजय दुबे, धनुक दिवान, खुशवंत कश्यप, उमाशंकर भास्कर, रामु प्रसाद, मुकेश कश्यप, रितेश कोशले, राजु मिरी, देवेन्द्र जायसवाल, शिवा जांगड़े, लक्ष्मीनारायण जायसवाल सहित कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें