उर्वरक के किल्लत के विरोध मे कांग्रेस का धरना - CG Sandesh

उर्वरक के किल्लत के विरोध मे कांग्रेस का धरना

भाजपा शासित केन्द्र के मोदी सरकार के गलत एवं भेदभाव नीतियो के चलते छ ग मे रासायनिक खाद (उर्वरक) की किल्लत के विरोध मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस प्रभारी कन्हैया अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा रश्मि चन्द्राकर के निर्देश पर और संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण, शहर, एवं कोमाखान द्वारा संयुक्त रुप से पुराना बस स्टेंड के पास बागबाहरा मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया ।

धरना मे ब्लाक अध्यक्ष गण रवि निषाद ग्रामीण,भूपेन्द ठाकुर शहर, संतोष पटेल कोमाखान, जिला उपाध्यक्ष अतुल बग्गा, जिला महामंत्री गणेश शर्मा, जिला सचिव राजेश सोनी, एल्डरमेन गण सिकंदर ठाकुर, नवनीत सलूजा, देवेश साहू, राहुल सलूजा, पार्षद गण मंताराम यादव, आशाराम बांधे, पार्षद प्रतिनिधि ताम्रध्वज बघेल,ब्लाक पदाधिकारी सेवारम साहू, मोहव कुलदीप, हरिशंकर यादव, हेमसिंग नायक, जगमोहन चन्द्राकर, फुलसिंग ध्रुव, लखबीर छाबडा, अधिवक्ता गण भक्तराम मांझी, धर्मेन्द ठाकुर, गिरजा साहू, युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू आदि ने सम्बोधित किया ।

सभी वक्ताओ ने केन्द्र के मोदी सरकार का कांग्रेस शासित भूपेश बघेल सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आलोचना कर कहा कि चाहेअ केन्द्रीय पूल से चावल लेने के मामला हो या उर्वरक उपलब्ध कराने मे हमेशा छ ग के संवैधानिक सरकार को परेशान करने का काम किया है । अवरोध के बावजूद भूपेश सरकार किसान एवं प्रदेश के सभी वर्गो के हित और छ ग के चहुंमुखी विकास के लिए काफी मेहनत कर रही है ।छ ग को भरपूर मात्रा मे रासायनिक खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से नायाब तहसीलदार बागबाहरा को ग्यापन सौपा गया ।कार्यक्रम का संचालन विजय बंजारे एवं राकेश शर्मा और अभार प्रकट कर समापन नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सेतराम बघेल ने किया ।

धरना मे कु. दुर्गा सागर, खोमेश साहू, बडा खान, शहजान पाशा.,तूफान दीवान, सन्तोष जैन, सुदामा चन्द्राकर, लालाराम मांझी, प्रेमसिंह ठाकुर, कुन्जलाल साहू, कु. श्वेता सेन्दरे, मयंक शर्मा, डिगेश्वर देवान्गन, कातिलाल तिवारी, नरेंद्र जैन, जसराज चन्द्राकर आदि काफी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे ।


अन्य सम्बंधित खबरें