बागबाहरा : घर का ताला तोड़कर टीवी, होम थियेटर की चोरी, मामला दर्ज.
बागबाहरा थाना अंतर्गत वार्ड नं 14 पोटरपारा में घर का ताला तोड़ कर टीवी, होम थियेटर की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
राकेश दास मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 14 पोटरपारा बागबाहरा में रहता है । रायपुर PWD आफिस में देनिक वेतन भोग में चपरासी के पद पर कार्यरत है. अपने कार्यालय बागबाहरा से रायपुर आना जाना करता था। कोरोना काल के समय से बस व ट्रेन नही चलने के कारण रायपुर में किराये के मकान लेकर रह रहा है तथा बागबाहरा स्थित अपने मकान को ताला बंद कर बीच बीच में आकर देख रेख करता है । दिनांक 01 अगस्त 2021 को वह बागबाहरा स्थित अपने मकान की सफाई कर बाहर से ताला लगाकर वापस रायपुर चला गया था। 06 अगस्त 2021 को दोपहर करीब 02.00 बजे घर आया ताला खोलकर अंदर गया तो देखा हाल में रखे एक नग सैमसंग टीवी 21 इंच कीमती 12000 रूपये, एक नग इंटेक्स का होम थियेटर सेट कीमती 2000 रूपये कुल कीमती 14000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया । आसपास पता तलाश किया जिसका कहीं पता नही चला।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.