महासमुंद : कैचीनुमा धारदार चीज से पेट के नीचे के पास मारकर पहुंचाया चोंट, मामला दर्ज.
थाना महासमुंद अंतर्गत सुभाष नगर में कैचीनुमा धारदार चीज से पेट के नीचे के पास मारकर पहुंचाया चोंट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
रामलाल यादव ने पुलिस को बताया कि महासमुंद सुभाष नगर में उसका घर है जहां उसकी पत्नी, बच्चे तथा उसकी मां रहते है. 05 अगस्त 2021 को घर से फोन के माध्यम से बताया गया कि उसका लड़का वैभव यादव उम्र 14 साल, भांजा दीपक यादव और भतीजा अर्पित यादव और मोहल्ले के कुछ लड़के लोग मोहल्ले के जीम के पास 04 अगस्त 2021 के शाम करीबन 5 बजे खेल रहे थे कि मोहल्ले का लड़का युवराज सिंह पिता पुरूषोत्तम सिंह उम्र करीब 14 साल द्वारा गाली गलौज कर रहा था जिसे मना करने पर अचानक कैचीनुमा धारदार चीज से पेट के नीचे गुप्तांग के पास मार दिया है जिससे काफी खून निकला है और उसे ईलाज के लिए आकाल पुरख अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराये है तब वह तुरंत महासमुंद आकर बच्चे का ईलाज कराया है उसके पेट के नीचे गुप्तांग के उपर में काफी गहरा चोट है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 326-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.