पिथौरा : शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर लकड़ी से मारपीट,... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर लकड़ी से मारपीट, मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम सुखीपाली में शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर लकड़ी से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुरेश दास ने पुलिस को बताया कि किराना दुकान चलाता है. 06 अगस्त 2021 के सुबह 08 बजे वह दुकान में था तब गांव के सुदन बरिहा उसके दुकान आकर शराब पीने के लिये 200 रूपये मांग किया नही देने पर उसे मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली देते हुए आज तुम्हे जान से मार दूंगा कहकर जमीन में पटक दिया और लकडी के डंडा से पीठ में मारा मारपीट करने से पीठ में, बांये हाथ के कोहनी के पास, दाहिने हाथ के कोहनी में, बांये पैर के घुटना में चोट लगा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 327-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें