पिथौरा : सायकल मांगने की बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट, मामला दर्ज.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम सोनासिल्ली में सायकल मांगने की बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
बोधन ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 22 नवम्बर 2020 को मितान चाचा कुमार खडिया से एक पुरानी सायकिल मांगकर लिया था जिसे उसका भाई बिसाहु उर्फ पकलू मार्च 2021 में बाजार जाने के लिये ले गया था उस सायकिल को अपने ससुराल वाले को दे दिया. 06 अगस्त 2021 को दोपहर 02.30 बजे उसके घर के सामने नीम पेड के पास बिसाहू उर्फ पकलू खडिया से सायकिल मांगने पर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिया मारपीट करने से उसके होठ में चोंट लगा है. मारपीट को सियाराम वनछतरी एवं रामकुमार खडिया बीच बचाव कर छुडाये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.