सरायपाली : लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करने वालो पर कार्यवाही.
सरायपाली पुलिस को 06 अगस्त 2021 को आरोपी संदीप माखीजा नाम का व्यक्ति अपने घर के बाहर बरामदे में भेल सेन्टर ठेला खोलकर लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 100ml देशी प्लेन शराब 02 नग डिस्पोल किमती 50 रू. को जप्त किया गया.
इसी तरह आरोपी सुमित माखीजा नाम का व्यक्ति अपने घर के बाहर बरामदे में भेल सेन्टर ठेला खोलकर लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 230 ml देशी प्लेन शराब 02 नग डिस्पोल किमती 130 रू. को जप्त किया गया.
इसी तरह आरोपी रवि यादव नामक व्यक्ति अपने ठेला में लोगो को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है एवं शराब पीने की सामान सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 80ml देशी शराब 02 नग डिस्पोल किमती 40रू. को जप्त किया गया.
इसी तरह माधव बारी नामक व्यक्ति अपने ठेला में लोगो को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है एवं शराब पीने की सामान सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी के कब्जे से एक 180ml शीशी में करीबन 100ml भरी देशी प्लेन शराब एवं दो नग डिस्पोजल गिलास कुल किमती 50 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सरायपाली : अंग्रेजी/देशी प्लेन शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस को 06 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि बस स्टैण्ड ममता ढाबा के पीछे बाडी भूपेन्द्र कर्री नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है मुखबिर के बताये हुये स्थान पर जाकर घेराबंदी किया गया। जहां एक व्यक्ति ममता ढाबा के पीछे बाडी में एक सफेद प्लास्टिक झोला में सामान रखे मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम भूपेन्द्र कर्री पिता बैकुण्ठ कर्री उम्र 37 वर्ष ग्राम पैंकिन थाना सिंघोडा का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक झोला में रखे अंग्रेजी शराब 180 ml. वाली Goa Special कुल 16 नग 2880 एम0एल0 कीमती 1920 रूपये एवं देशी मदिरा प्लेन शराब 180 ml. वाली शीशी में 15 नग भरा कूल 2700 एम0एल0 कीमती 1200 रूपये जुमला शराब 5580 एम0एल0 जुमला कीमती 3120 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।