सांकरा : 05 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार. - CG Sandesh

सांकरा : 05 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार.

सांकरा पुलिस को 06 अगस्त 2021 को पुलिस की टीम वाहन चैकिंग हेतु संत अन्ना स्कूल चौक सांकरा जाकर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि चैकिंग के दौरान लगभग 16/30 बजे बसना तरफ से दो मोटर सायकल में 03 व्यक्ति आकर पुलिस वालों को देखकर मो.सा. को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे जिनको दौड़ाकर पकड़े तथा मो.सा. क्रमांक CG 11 AQ 7427 के चालक को नाम पता पुछने पर अपना राजकुमार पिता हेमन्त साहू उम्र 21 वर्ष तथा मो.सा. के पीछे बैठे व्यक्ति अपना नाम महेन्द्र उर्फ राजू पिता सहदेव साहू उम्र 22 वर्ष साकिनान जैजेपुर थाना जैजेपुर जिला जांजगीर चांपा छ0ग0 का रहने वाले बताये तथा बिना नमंबर HF डिलक्स काले रंग के मोटर सायकल चालक अपना नाम राम मिलन पिता खेदूराम यादव उम्र 37 वर्ष साकिन जैजेपुर थाना जैजेपुर जिला जांजगीर चांपा छ0ग0 का रहने वाला बताया.

उक्त तीनों व्यक्तियों के संयुक्त कब्जे से 05.00 किग्रा मादक पदार्थ गांजा किमती 50000 रू. एवं घटनास्थल पर मो.सा.क्र. CG-11 AQ-7427 किमती 35000 रू. एवं बिना नम्बर मो.सा. किमती 35000 रू. में परिवहन करते समय पकड़े गये ‍जिनके कब्जे से 02 नग मोबाईल किमती 7500 रू. को जप्त किया गया. आरोपीयों का कृत्य धारा 20 (B) NDPS एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें