सांकरा : 25 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.
सांकरा पुलिस को 06 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि रमेश यादव NH 53 रोड किनारे नारायणपुर जाने रोड किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने रखा है मुखबीर के सुचना पर पुलिस स्टाफ शराब रेड कार्यवाही किया घटना स्थल पर आरोपी रमेश यादव पिता क्षेत्र यादव उम्र 22 वर्ष साकिन नारायणपुर थाना सांकरा जिला महासमुन्द छ0ग0 के कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक 10-10 लीटर वाली जरीकेन में 20 लीटर महुआ शराब एवं एक 05 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरीकेन में 05 लीटर जुमला 25 लीटर महुआ शराब किमती 5000 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें