खल्लारी : परिवहन करते समय दो व्यक्तियों से 89 पौवा देशी प्लेन एवं 09 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त.
खल्लारी पुलिस को 06 अगस्त 2021 मुखबिर से सुचना मिला की 02 व्यक्ति मोटर सायकल से महासमुंद की ओर से पचेडा की ओर शराब बिक्री हेतु परिवहन करते आ रहे है मुखबिर के सुचना पर ग्राम पचेडा तालाब पार के पास पहुंचकर घेराबंदी किया गया था कुछ देर बाद 02 व्यक्ति एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 सीएन 1886 में आये जिन्हे रोककर पुछताछ किया गया जो मोटर सायकल चला रहे व्यक्ति अपना नाम हिरऊराम माण्डले पिता चोवालाल माण्डले उम्र 49 वर्ष साकिन पचेडा थाना खल्लारी जिला महासमुंद एवं मोटर सायकल के पिछे बैठे व्यक्ति अपना नाम जावेद खान पिता अहमद खान उम्र 34 साल साकिन स्टेशन पारा महासमुंद थाना व जिला महासमुंद का रहने वाला बताये. आरोपियों के कब्जे से मिले एक सफेद रंग की बोरी में 89 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 16020 ML कीमती 7120रूपये एवं 09 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब जुमला 1620ML कीमती 1080 कुल जुमला 17640 ML किमती 8200 रूपये तथा घटनास्थल पर मो.सा.क्र. CG-04 GN-1886 किमती 15000 रू. में परिहवन करते समय पकड़ा गया. आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
खल्लारी : लोगो को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही.
इसी तरह खल्लारी पुलिस ने ग्राम मोहदी के गणेश साहू अपने घर के सामने लकडी से बना झोपडी में लोगो को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाते मिला. जिसके कब्जे से 60ml देशी शराब 02 नग डिस्पोजल किमती 50 रूपये रू. को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 क आबकारी एक्ट होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।