मनोरा पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के मामले में एक युवक को गिरफ़्... - CG Sandesh

मनोरा पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के मामले में एक युवक को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

जशपुरनगर। मनोरा पुलिस ने पीड़िता से छेड़छाड़ के मामले में एक युवक को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।घटना से मिली जानकारी के मुताबिक 06-08-2011 को पुलिस चौकी-मनोरा क्षेत्रान्तर्गत की प्रार्थिया द्वारा आवेदन पत्र देकर पुलिस चौकी-मनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रॉंग नंबर पर आरोपी अविनाष खेस निवासी-खनियाधाना षिवपुरी (म.प्र.) पर संपर्क हुआ, परिचय होने पर बातचीत होने लगा और प्यार करने लगे उसके बाद आरोपी अपना मोबाइल नंबर चेंज कर दिया तथा प्रार्थिया के साथ ब्र्रेकअप कर लिया, पष्चात् प्रार्थिया एक दूसरा लड़का से प्रेम कर उससे शादी करना चाहती है इस बात का पता चलने पर आरोपी अविनाष खेस द्वारा प्रार्थिया के गांव आकर मोटर सायकिल में बैठाकर जषपुर ले गया, उसे घुमाते रहा, रात्रि में अपने बड़े पिताजी के घर ले गया तथा कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ एवं गलत हरकत किया.

मामला को भांप कर प्रार्थिया धक्का देकर कमरे से बाहर निकल कर अपने घर आकर सारी बात अपनी मां को बताई, रिपोर्ट पर चौकी-मनोरा(थाना-सिटी कोतवाली जषपुर) में अपराध क्रमांक 172/21 धारा 354 भादवि. पंजीबद्ध कर चौकी-मनोरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अविनाष खेस निवासी-खनियाधाना वार्ड नं.02 जिला-(म.प्र.) को मुखबिर सूचना पर मनोरा क्षेत्र के ग्राम-पोड़ी पटकोना से दिनांक 06-08-2021 को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तारय करने में चौकी प्रभारी-मनोरा सहायक उप निरीक्षक रामनाथ राम, आरक्षक क्रमांक 595 मनोज जांगड़े, सहायक आरक्षक क्रमांक 03 जगजीवन प्रसाद यादव का विषेष योगदान रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें