टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर लोरमी के भाजपाइयों ने जताई खुशी...
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को देश भर से अलग-अलग अंदाज में बधाइयां मिल रही हैं. राष्ट्रपति और पीएम ने भी ट्वीट करके नीरज चोपड़ा की जीत को ऐतिहासिक कहा है तो वही लोरमी के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाते हुवे एक दूसरे को मीठा खिला कर एवं पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं टोक्यो ओलंपिक में हिंदुस्तान को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा पर पूरे देश का नाज है. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश को ही नहीं दुनिया को रोमांचित कर दिया.

ओलंपिक के इतिहास में अब तक भारत को केवल 9 स्वर्ण पदक ही मिले थे और अब उन्होंने 10वां गोल्ड मेडल दिला दिया. अभिनव बिंद्रा के बाद वे दूसरे भारतीय हैं जिन्होंने एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाया है. नीरज ने भाला फेंक इवेंट में इतिहास रच दिया और एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने.