जशपुर के मौसम का हाल अब हर 15 मिनट में दिखेगा कृषि विज्ञान क... - CG Sandesh

जशपुर के मौसम का हाल अब हर 15 मिनट में दिखेगा कृषि विज्ञान केन्द्र डुमरबहार में आटोमेटिक वेदर स्टेशन शुरू किसानों को मिलेगी जानकारी

कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आटोमेटिक वेदर स्टेशन की स्थापना की गई है इसके जरिए अब हर 15 मिनट में हवा की गति दिशा की वास्तविक जानकारी जशपुर जिले से ही मिल सकेगी । अब तक मौसम की जानकारी और पूर्वानुमान के लिए मौसम केन्द्र रायपुर पर निर्भर रहना पड़ता था जिसके लिए अब यही से जानकारी जुटाई जा सकेगी । पहले मौसम की जानकारी मैनुअल पद्धति से जुटाई जाती थी अब यह आटोमेटिक तरिके से हर 15 मिनट में एकत्र कर मौसम केन्द्र रायपुर को प्रेषित करेगी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र को भी यह जानकारी मिलेगी ।

मृदा ताप एवं नमी के साथ प्रकाश की अवधि की भी होगी रिंडिग

कृषि मौसम विशेषज्ञ शिव कुमार भुआर्य द्वारा बताया गया कि आटोमेटिक वेदर स्टेशन द्वारा वायु का तापमान, आर्द्रता, दिशा एवं गति के साथ-साथ प्रकाश अवधि एवं भूमि के 1 मीटर नीचे तक का तापमान एवं मृदा नमी भी ली जाएगी ।

बता दें की कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाएं प्रदान की जाती है जो कृषकों तक मेघदूत ऐप एवं भारत मौसम विभाग के वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाता है इसके अलावा कृषको एवं कृषि अधिकारी तक व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से भी प्रेषित कि जा रही है ।

कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉं राकेश भगत ने इस पहल की तारिफ करते हुए कहा कि मौसम कृषि के सभी पहलु में अपना अलग भूमिका निभाती है जिसमें फसल के पुष्पन फलन भी है लेकिन जब प्रतिकूल मौसमी परिस्थिति बनती है तो इससे निश्चित रूप से फसलों में कीट व्याधी का प्रकोप दिखाई देने लगता है जिसकी जानकारी किसानों को निश्चित होनी चाहिए हमारे केन्द्र के वैज्ञानिक समिति द्वारा कृषि मौसम परामर्श बनाई जाकर किसानों तक पहुंचाई जा रही है । जिले के प्रत्येक 15 मिनट का मौसमी आकड़े तथा मृदा ताप एवं नमी प्राप्त करने से कृषको हेतु मौसमी कृषि सलाह बनाने में सुगमता होगी एवं जिले के लिए जारी की जाने वाली मौसम पूर्वानुमान और सटिकता आएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें