पिथौरा ब्लॉक के ग्राम गोड़मर्रा के सरपंच पद्मलोचन बगर्ति द्वा... - CG Sandesh

पिथौरा ब्लॉक के ग्राम गोड़मर्रा के सरपंच पद्मलोचन बगर्ति द्वारा गांव के तालाब मैं साफ़ सफ़ाई एवं वृक्षारोपण कर किया घेराव....

सरकार जहां करोड़ों रुपए खर्च कर सफाई अभियान चला रही है। वहीं बिना किसी सरकारी सहायता के गोड़मर्रा के सरपंच बगर्ति के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली के दिन 08 अगस्त को सफाई अभियान चलाते हुए गांव के बाहर स्थित तालाब को साफ-सफ़ाई किया गया। तालाब से जहां दुर्गंध से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया था । जिससे गांव के सरपंच ने पंचो के साथ एकजुट होकर श्रमदान किया और लगातार सफाई करने के बाद पूरे तालाब से कचरा को बाहर निकालकर उसका निस्तारण कराया। तथा तालाब के मेड मैं वृक्षारोपण कर घेराव किया गया।


इस सफाई अभियान में मुख्य भूमिका जिसमें गांव के सरपंच पद्मलोचन बगर्ति, पंच ख़िरसागर साहू एवं गाँव टीकराम पटेल, ख़िरसागर पटेल, निर्मल यादव,संजय बरिहा, मधुसूदन यादव, रूपानंद सहयोगी बनें।


अन्य सम्बंधित खबरें