बसना : ट्रक वाहन के ठोकर से तीन मवेशी की मौत, एक मवेशी घायल तथा मोटर साइकल क्षतिग्रस्त.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में ट्रक वाहन के ठोकर से तीन मवेशी की मौत, एक मवेशी घायल तथा मोटर साइकल क्षतिग्रस्त जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
नरोत्तम रौतिया ने पुलिस को बताया कि 7 अगस्त 2021 को शाम करीब 7:30 बजे वह अपने मवेशी बैल काले रंग को लेकर अपने साईड से होकर पैदल घर जा रहा था । सेवा भवन अस्पताल रोड के पास पहुंचा था. तभी वाहन ट्रक क्रमांक CG 04 MC 3877 का चालक विपरीत दिशा से बिलाईगढ़ की ओर से आकर वाहन ट्रक को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके बैल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एवं वहीं पास में सफेद रंग का देशी बछड़ा, एक सफेद रंग का बछिया सभी तीनों मवेशी की एक्सीडेंट करने से मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा एक लाल देसी बछिया मवेशी घायल हो गया तथा रोड किनारे एक तरफ खड़े वाहन एक मोटर साइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 06 GC 4035, एक टीवीएस XL 100 लूना व एक मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 06 GD 0156 व एक मोटर सायकिल बजाज कंपनी का सीटी 100 क्रमांक CG 06 GD 4207 एवं एक सायकल को भी ठोकर मार दिया जिससे सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया । वाहन चालक के द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन ट्रक को चलाने से वह भी बाल-बाल बच गया ।
एक्सीडेंट कर वाहन ट्रक का चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 427-IPC, 429-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.