बसना : 07 लीटर देशी महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस को 07 अगस्त 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम तिलकपुर में आरोपी वेदराम कोसरिया पिता दादूराम कोसरिया उम्र 36 वर्ष साकिन तिलकपुर थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद थैला के अंदर एक पीले रंग के प्लास्टिक जरकीन में करीबन 04 लीटर व एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरकीन में करीबन 03 लीटर कुल 07 लीटर देशी महुआ शराब जुमला 7000 एम एल कीमती 1400/- रूपये जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य 34 (2) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह बसना पुलिस को मुखबीर की सूचना पर ग्राम तिलकपुर में आरोपी धुमदास कोसरिया पिता दाउ कोसरिया उम्र 48 साल निवासी तिलकपुर थाना बसना जिला महासमुंद को अपने किराना दुकान में आम जगह पर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शराब 180 एम एल वाली शीशी मे करीबन 80 एम एल भरी हुई कीमती 50/- रूपया व एक खाली एक पौवा देशी प्लेन शराब की शीशी व 02 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 सी आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।