बागबाहरा : सुने मकानों मे चोरी करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार, PWD कर्मचारी के घर में किया था चोरी।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा जिलें में बढ़ते चोरी के प्रकरण पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों को पकड़ने हेतु थाना/चैकी प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को निर्देशित किया गया है। वार्ड नं0 14 पोटरपारा बागबाहरा निवासी हाल PWD आफिस रायपुर में दैनिक वेतन भोग के रूप में कार्यरत प्रार्थी राकेश दास मानिकपुरी पिता दयादास मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पोटरपारा बागबाहरा स्थिति मकान में दिनांक 06.08.21 को दोपहर करीब 02.00 बजे घर का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा हाल में रखे एक नग सैमसंग टीवी 21 इंच, एक नग इंटेक्स का होम थियेटर सेट गायब है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में अप0क्र 175/21 धारा 457,380 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया एवं चोरी की सूचना पर सायबर सेल की टीम चैक-चैहरो में लगे सीसीटीव्ही फुटेज एवं क्षेत्र के मुखबीरों के माध्यम से आरोपी पता तलाश किया तो मुखबीर से सूचना मिली की झलप चैक बागबाहरा के पास एक व्यक्ति टीवी बेचने के फिराक में घुम रहा है। सूचना पर सायबर सेल एवं थाना बागबाहरा की टीम पहुचकर मुखबीर से निशानदेही में संदिग्ध को पकड़ा गया है। जिसने पूछताछ करने पर अपना नाम दिनेश महानंद पिता तुलसी महानंद उम्र 21 वर्ष सा. वार्ड नं. 14 पोटरपारा बागबाहरा बताया तथा टीव्ही कहा से लाना, किसका होना एवं टीव्ही का बिल दिखाने को कहा गया तो जवाब नही दे पाया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार कर प्रार्थी राकेश दास मानिकपुरी के घर से टीव्ही चोरी कराना स्वीकार किया।
आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चोरी की सामग्री 01 नग टीवी 21 इंच, 01 नग इंटेक्स का होम थियेटर सेट कीमती 14,000 रूपयें को उनके घर से बरामद किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी बागबाहरा स्वराज त्रिपाठी, सायबर सेल प्रभारी उनि0 संजय सिंह राजपूत, प्रआर गिरिश साहू आर. कामता आवड़े, दिनेश साहू, शुभम पांडे, ठाकुर राम पटेल, द्वारा की गई।