अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोरमी के कार्यकर्ताओ ने शिव के ... - CG Sandesh

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोरमी के कार्यकर्ताओ ने शिव के धाम शिवघाट में स्वच्छता अभियान चला कर सेवा कार्य किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोरमी के कार्यकर्ताओ ने चल रहे पवित्र सावन माह एवं छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली के पावन अवसर पर लोरमी नगर के हिर्दय_स्थल कहे जाने वाले भगवान शिव के धाम शिवघाट में स्वच्छता अभियान चला कर सेवा कार्य किया साथ ही माँ मनियारी स्वच्छता जागरण अभियान की शुरुआत की साथ सभी कार्यकर्ताओं ने लोरमी नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया।जिला संयोजक पियूष साहू ने बताया कि लोरमी को स्वच्छ बनाने वृहद स्तर पर नगर में अभियान चलाया जायेगा और जागरण अभियान को जन जन तक पहुचाने का कार्य हम निरंतर जारी रखेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय अध्य्क्ष मनीष कश्यप,सुमन्स धीवर,नगर सह मंत्री मनीष यादव,सत्येंद्र चौहान,शोशल मीडिया प्रमुखमुख ओमकार राजपूत,कार्यकरिणी सदस्य भीषण राजपूत सहित कार्यकर्ता सेवा कार्य में उपस्थित रहे।



अन्य सम्बंधित खबरें