एक पेड़ एक जिंदगी हरियाली महोत्सव अभियान के तहत लोरमी वार्ड ... - CG Sandesh

एक पेड़ एक जिंदगी हरियाली महोत्सव अभियान के तहत लोरमी वार्ड न 06 के युवाओं ने किया पौधा रोपण....

आपको बता दें कि कोरोनाकाल में ऑक्सीजन के लिए जनमानस बहुत ही परेशान रहा है। इसीलिए अब जनमानस ने वृक्षों को सहेजने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में एक पेड़ एक जिंदगी हरियाली महोत्सव अभियान के तहत वार्ड नं 06 के युवा साथी समाजसेवी के द्वारा वृक्षारोपण किया एवं उन वृक्षों को सहेजने का संकल्प भी लिया।

समिति के सदस्य मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि ऑक्सीजन के लिए हमें पेड़ों की आवश्यकता रहती है इसीलिए हम सब लोग मिलकर वृक्ष लगा रहे हैं और हम लोगों ने इन वृक्षों को सहेजने का संकल्प भी लिया है उन्होंने बताया कि हमने इस वृक्षारोपण अभियान को एक पेड़ एक जिंदगी नाम दिया है। वही इस मौके पर अमन कश्यप, राकेश यादव,अभय सारथी,विक्की गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें