लोरमी के श्री राम जानकी मंदिर में श्री जी महिला मंडल ग्रुप न... - CG Sandesh

लोरमी के श्री राम जानकी मंदिर में श्री जी महिला मंडल ग्रुप ने धूम-धाम से मनाया हरेली पर्व

छत्तीसगढ़ की पहली त्यौहार हरेली के पावन पर्व पर लोरमी के श्री राम जानकी मंदिर में श्री जी महिला मंडल ग्रुप के द्वारा हरेली त्यौहार को बहुत ही धूम धाम से मनाया गया, जिसमें महिलाओं के द्वारा हरे रंग का थीम रखा गया सभी महिलाएं हरे रंग के वस्त्र में थी लोरमी के शिव घाट प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया, साथ ही कुर्सी दौड़, गायन भजन किया गया जिसमे कुर्सी दौड़ प्रथम स्थान अंजू मिश्रा एवं दूसरा स्थान पिंकी शर्मा रही।

वही हरेली त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसमे अध्यक्ष चंद्रप्रभा वैष्णव उपाध्यक्ष अनीता मिश्रा मिथिला केसरवानी,अंजू शर्मा, कुसुम शर्मा,बिना शर्मा, अंजू मिश्रा, कमला मिश्रा, अनुराधा जयसवाल, मीना केसरवानी, सरला शर्मा, रमा सोनी,मीरा खत्री, शशि जायसवालआदि महिला उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें