बागबाहरा : पुरानी रंजीस की बात को लेकर मारपीट, मामला दर्ज
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम खुसरूपाली में पुरानी रंजीस की बात को लेकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मिन्ता राम चक्रधारी ने पुलिस को बताया कि ग्राम खुसरूपाली का रहने वाला है. 08 अगस्त 2021 के शाम 05/00 बजे वह अपने घर के सामने खडा था और उसका पिता भुषण चक्रधारी वहां पर बैठे थे उसी समय गली की ओर से खेल सिंग चक्रधारी पिता भुषण चक्रधारी हाथ में डण्डा लेकर आया और उसे पुरानी रंजीस की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा आवाज सुनकर उसकी पत्नी पार्वती चक्रधारी घर से निकली और वह भी गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगी और खेल सिंग उसे अपने हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किया एवं उसकी पत्नी पार्वती द्वारा हाथ थप्पड से मारपीट किया तब बीच बचाव करने उसके पिता जी भुषण चक्रधारी आया तब उसे भी खेल सिंग और उसकी पत्नी द्वारा गाली गुप्तार कर मारपीट किया मारपीट करने से उसे सिर में एवं उसके पिता जी के दाहिना भुजा में चोट लगा है घटना को रोहित पिता बिजूल, छन्ना लाल पिता बिजूल देखे सुने और बीच बचाव किये है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.