बागबाहरा : घर अन्दर घुसकर बच्चे की बेइज्जती किये हो कहकर मार... - CG Sandesh

बागबाहरा : घर अन्दर घुसकर बच्चे की बेइज्जती किये हो कहकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम गांजर में घर अन्दर घुसकर बच्चे के बारे में बेइज्जती किये हो कहकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुमीत्रा साहू ने पुलिस को बतायी कि 07 अगस्त 2021 को वह और उसका बेटा रोशन साहू के साथ अपने गांव के महेश चन्द्राकर के खेत में सुबह करीबन 08/00 बजे रोपा लगाने जा रहे थे। तो रास्ते में विजय यादव ने उसके बेटे को बोला की तुम मेरे मां बाप को गांजा पीता है कहकर क्यो बताये हो बोलकर विवाद करने लगा । फिर उसके द्वारा समझाने पर विजय यादव वहां से चला गया। फिर वह एवं उसका बेटा रोशन साहू काम करके जब घर वापस आये तो दिन के करीब 05/00 बजे पद्मउनी यादव, लता यादव, देवनारायण यादव, विजय यादव चारो एक राय होकर उसके घर अन्दर घुसकर उसके बच्चे के बारे में क्यों बेइज्जती किये हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये है। जिससे उसके सिर, कमर एवं दाहिना हाथ में चोट आकर दर्द होने लगा। घटना को दीपक निषाद, लक्ष्मी साहू, लखन साहू देखे,सुने व बीच बचाव किये है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें