पिथौरा : 15 लीटर महुआ शराब के साथ शिक्षिका गिरफ्तार. - CG Sandesh

पिथौरा : 15 लीटर महुआ शराब के साथ शिक्षिका गिरफ्तार.

पिथौरा पुलिस को 08 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम लहरौद में गंगादेवी ध्रुव अपने घर में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखी है पुलिस की टीम मुखबीर के सूचना पर गंगादेवी ध्रुव के घर पास पहुंचकर आवाज देकर तलब कर गंगादेवी से अवैध महुआ शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अपने घर अंदर से एक 10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन में करीब 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 2000 रूपये, एक 05 लीटर वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरीकेन में करीब 05 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 1000 रूपये जुमला शराब 15 लीटर कीमती 3000 रूपये जप्त किया गया.

आरोपिया गंगादेवी ध्रुव पति नेपाल सिंह ध्रुव उम्र 45 साल निवासी लहरौद थाना पिथौरा जिला महासमुंद का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें