महासमुन्द : मोर्धा तिगड्डा के पास काट पत्ती नामक जुआ खेलते 09 जुआरी पकडाए.
महासमुन्द पुलिस 08 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम मोर्धा तिगड्डा के पास में कुछ लोग मोबाइल के रोशनी पर रूपये पैसो से हारजीत की दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर जुआड़ियान 01. डोमेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष कनेकेरा 02. समशेर अली उम्र 60 वर्ष कोसमखुंटा 03. भुपेन्द्र टण्डन उम्र 23 वर्ष खैरा 04. त्रिभुवन यादव उम्र 45 वर्ष सा0 मुरकी 05. विनोद कुमार चन्द्राकर उम्र 30 वर्ष खैरा 06. भूखन निषाद उम्र 40 वर्ष सा0 पचेडा 07. राजेश बंजारे उम्र 31 वर्ष सा0 खैरा 08. लोकेश्वर साहू उम्र 40 वर्ष सा0 शेर 09. मोहन साहू उम्र 33 वर्ष सा0 कनेकेरा थाना व जिला महासमुन्द को घेरा बंदी कर जुआ खेलते पकड़े जुआड़ियो के संयुक्त कब्जे से फड़ एवं पास से नगदी रकम 8425 रू. एवं 52 पत्ती ताश, एवं 07 नग मो.सा. किमती 70000 रू. एवं 08 नग मोबाईल किमती 40000 रू. जुमला मशरूका 118425 रूपये जप्त किया गया.
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13-PUB जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।