सरायपाली : 85 लीटर  महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

सरायपाली : 85 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 08 अगस्त 2021 को मुखबिर के सूचना पर आरोपी मोहनलाल के मकान बाडी से तथा बाडी में हाथ भट्ठी का महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे मिला. जिसे पकड़कर नाम पता पुछने पर अपना नाम मोहनलाल निषाद स्व0 बिरीत राम निषाद उम्र 50 साल साकिन लिमऊगुढा का रहने वाला बताया। (1) एक सफेद कलर का जरीकेन में लगभग 20 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब भरा हुआ,(2) एक पीले कलर का जरीकेन में लगभग 15 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब, (3) तीन सफेद कलर का जरीकेन में हाथ भट्ठी का महुआ शराब 10-10 लीटर जुमला 30 लीटर (4) 2 पीला कलर के जरकीन में लगभग 10-10 लीटर जुमला 20 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब भरा हुआ कुल जुमला 85 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब कुल कीमती 15000 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें